कवर्धा विशेष

पेंड्रीकला को मिला नया ग्राम पटेल: प्रशांत चंद्राकर का फूल-मालाओं और आतिशबाजी से स्वागत

कवर्धा। पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत पेंडीकला में लंबे समय से रिक्त चल रहे ग्राम पटेल पद पर आखिरकार नियुक्ति हो गई। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पंडरिया द्वारा को ग्राम पटेल नियुक्त किया गया। मंगलवार को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

गांव में श्रीफल, फूल-मालाओं और पटाखों के साथ स्वागत समारोह आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्हें बधाई दी गई।

राजस्व संहिता के तहत नियुक्ति

यह नियुक्ति की धारा 222 के तहत तहसील कुंडा अंतर्गत की गई है। पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण राजस्व और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि ग्राम स्तर के कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी।

ग्रामीणों ने जताया भरोसा

स्वागत कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि अजय चंद्राकर सहित संतोष, रमत, दिना, कुलेश, राजा, भोला, दिनेश, शम्भू, प्रदीप, मन्नू, दीपचंद, शेखर, लेखराम, तुलसी, टाइगर और अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशांत चंद्राकर के मार्गदर्शन में गांव के राजस्व संबंधी कार्य सुचारू रूप से संचालित होंगे और आमजन को राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading