कवर्धा विशेषचर्चा में हैछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

विधानसभा में गूंजे पंडरिया के मुद्दे: सड़क, आवास और स्वास्थ्य पर भावना बोहरा के तीखे सवाल

रायपुर/कवर्धा। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे दिन पंडरिया विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सड़क, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन पर सरकार से जवाब मांगा।


10 साल में एक भी सड़क का नवीनीकरण नहीं

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विधायक ने पूछा कि दिसंबर 2023 से जनवरी 2026 तक कबीरधाम जिले में कितनी नई सड़कों और कितनी पुरानी सड़कों के नवीनीकरण को स्वीकृति मिली। जवाब में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 28 नई सड़कों को स्वीकृति मिली है, जबकि पुरानी सड़कों के नवीनीकरण के लिए एक भी स्वीकृति नहीं दी गई। इनमें से 9 सड़कें पूर्ण, 17 अपूर्ण और 1 अप्रारंभ है।

भावना बोहरा ने सदन को बताया कि विगत 10 वर्षों में एक भी सड़क के नवीनीकरण को स्वीकृति नहीं मिली, जबकि 45 सड़कें तत्काल नवीनीकरण की स्थिति में हैं। उन्होंने बकेला-खाम्ही, खैरावार-बोड़तरा, देवसरा-गोरखपुरकला सहित 6 जर्जर सड़कों का विशेष उल्लेख करते हुए कुल 51 सड़कों के लिए शीघ्र स्वीकृति की मांग की।

उन्होंने बांगर मुख्य मार्ग से कोटनापानी सोलापारा तक ₹138.61 लाख की स्वीकृत सड़क को बाद में निरस्त किए जाने को प्रशासनिक चूक बताया। इस पर उप मुख्यमंत्री ने विषय को संज्ञान में लेने की बात कही।


आवास योजना: 93.59% पूर्णता, 2235 निर्माणाधीन

विधायक ने सामाजिक-आर्थिक एवं जाति जनगणना सूची के पात्र परिवारों को आवास देने की स्थिति पर प्रश्न उठाया। जवाब में बताया गया कि के तहत पंडरिया क्षेत्र में 93.59% आवास पूर्ण हो चुके हैं। 32,614 आवास पूर्ण और 2,235 निर्माणाधीन हैं। चूंकि निर्माण कार्य हितग्राही स्वयं करते हैं, इसलिए निश्चित समय-सीमा बताना संभव नहीं है।


आयुष्मान प्रोत्साहन राशि पर शिकायतें, 1142 प्रकरण लौटाए गए

स्वास्थ्य सुविधाओं पर विधायक ने पूछा कि क्या के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि के भुगतान में विलंब या असमानता है। लोक स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में ऐसी स्थिति नहीं है, हालांकि पूर्व में कुछ शिकायतें मिली थीं।

जिला चिकित्सालय में पूर्व में वितरित 1142 प्रकरणों को नियमानुसार पुनः वितरण के लिए भेजा गया है। एक प्रकरण की जांच जारी है।


30 डॉक्टरों के पद रिक्त, भर्ती प्रक्रिया जारी

जिला अस्पताल कवर्धा और सीएचसी में चिकित्सकों की कमी पर मंत्री ने बताया कि कबीरधाम जिले में चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों के 30 पद रिक्त हैं। भर्ती प्रक्रिया जारी है, लेकिन समय-सीमा तय नहीं है।

आंकड़ों के अनुसार, जिला अस्पताल से वर्ष 2024 में 500, वर्ष 2025 में 594 और जनवरी 2026 में 57 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रेफर किया गया।


विधानसभा में क्षेत्रीय मुद्दों की जोरदार पैरवी

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सड़क, आवास और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में देरी से क्षेत्रवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने लंबित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति देने और प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने की मांग की।

सत्र के दौरान पंडरिया विधानसभा के बुनियादी मुद्दों पर हुई चर्चा ने सरकार का ध्यान खींचा है। अब देखना होगा कि घोषणाएं जमीनी स्तर पर कब तक अमल में आती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading