कवर्धा विशेष

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भगतपुर और निंगापुर में 34 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी और शौचालय निर्माण जैसे कार्यों से ग्रामीण विकास को मिलेगी गति

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए विधायक भावना बोहरा ने शुक्रवार को ग्राम भगतपुर और निंगापुर में 34 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

ग्राम भगतपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी भवन एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी, जबकि ग्राम निंगापुर में नवीन ग्राम पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार राज्य के हर गांव और हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं—जैसे सड़क, भवन, शौचालय, स्वास्थ्य और शिक्षा—का विस्तार हो और हर नागरिक को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिले।

भावना बोहरा ने कहा, “हमारा प्रयास है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे। प्रत्येक विकास कार्य की मैं स्वयं समीक्षा और निरीक्षण कर रही हूं ताकि गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित की जा सके। ग्रामीणों की सुविधाओं में कोई कमी न आए, यही मेरी प्रतिबद्धता है।”

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सशक्तिकरण के बिना समग्र विकास की कल्पना अधूरी है। गांव ही देश की आत्मा हैं और उनका उत्थान ही राज्य और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। आज प्रदेश में पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे न सिर्फ बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है बल्कि महिलाओं का सशक्तिकरण, किसानों को सम्मान, युवाओं को रोजगार और वृद्धजनों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी सुनिश्चित हो रही हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने विधायक भावना बोहरा के प्रयासों की सराहना करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार प्रकट किया।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद गांवों की सुविधाएं बढ़ेंगी और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading