कवर्धा विशेषचर्चा में हैछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

जन्मदिन पर बधाईयों की बौछार, विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार – पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया जन्मदिन

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती भावना बोहरा के जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ भव्य आयोजन कर उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विधायक भावना बोहरा ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया और कहा कि जनता का प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस विशेष अवसर पर भावना बोहरा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए अपने कवर्धा स्थित निवास परिसर में हरीतिमा ग्रुप के सदस्यों एवं स्काउट-गाइड छात्रों के साथ पौधरोपण किया। इसके साथ ही उन्होंने महामाया मंदिर एवं खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की। वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल वितरित कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

ग्राम सेमरहा के बच्चों ने भी इस मौके पर विधायक भावना बोहरा के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। पूरे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह उनके जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला भाजपा कार्यालय कबीरधाम, उडिया कला, सहसपुर लोहारा, सिल्हाटी चौक, सिंगारपुर, रंजीतपुर, जमुनिया समेत कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने भव्य आयोजन कर विधायक को बधाई दी।

ग्राम रणवीरपुर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक एवं गीतकार पंडित विवेक शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी, जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा,
“पंडरिया की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। यही ऊर्जा मुझे जनसेवा और विकास के पथ पर कार्य करने की दिशा देता है।”

उन्होंने आगे कहा कि विगत वर्षों में उन्होंने बेटियों के लिए निःशुल्क बस सेवा, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्बुलेंस और मोबाइल हेल्थ लैब, युवाओं के लिए फ्री कोचिंग सेंटर, महिलाओं के सशक्तिकरण, 300 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की स्वीकृति, और ‘जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र’ जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा का प्रयास किया है।

भावना बोहरा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि जनता ने उन्हें हर कदम पर समर्थन दिया, और आने वाले समय में वह और अधिक मेहनत व समर्पण के साथ पंडरिया विधानसभा के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य करेंगी।

कार्यक्रम में पार्टी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के हजारों नागरिकों की उपस्थिति ने इस दिन को खास बना दिया। विधायक ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह सदैव जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading