फूल-मालाओं और आतिशबाजी से गूंजा कुर्मी छात्रावास, राकेश चंद्रवंशी का जोरदार स्वागत

कवर्धा। चंद्रनाहू युवा कुर्मी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राकेश (सोनू) चंद्रवंशी पहली बार कवर्धा स्थित कुर्मी छात्रावास पहुंचे, जहां समाज के युवाओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कबीरधाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष सूर्या चंद्रवंशी का भी सामाजिकजनों ने स्वागत कर दोनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति के बाद समाज में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्रवंशी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उनका उद्देश्य समाज के युवाओं को शैक्षणिक और सामाजिक रूप से संगठित कर आगे बढ़ाना तथा समाज को एकजुट कर प्रगति की दिशा में अग्रसर करना है।



