कवर्धा विशेष

कवर्धा बीईओ संजय जायसवाल ने प्राचार्यों/संकुल समन्वयक और प्रधानपाठको को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करने किया निर्देशित

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। कवर्धा बीईओ संजय जायसवाल ने प्राचार्यों/संकुल समन्वयक और प्रधानपाठको को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया है।

बीईओ श्री जायसवाल ने बताया कि समस्त प्राचार्य/संकुल समन्वयकों और प्रधान पाठकों को 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में अपने अपने संकुल केंद्र में एवं संकुल अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय  में कम से कम एक एक फलदार  या छायादार पौधा अनिवार्य रूप से लगवाए और पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाए,और वृक्षारोपण करते हुए फोटो शेयर करें और लोगों को वृक्षारोपण के लिए और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित करें।

श्री जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सब की है। बीइओ श्री जायसवाल ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। धरा को हरा-भरा रखने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण और उनका संरक्षण जरुरी है।इसको संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है, क्योंकि पर्यावरण है तो मानव जीवन है। इसके बिना मानव जीवन का कोई अस्तित्व नही है। हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी एवं पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को ध्यान देना होगा।इसलिए हम लोगों को एक-एक पौधा लगाने के लिए संकल्पित होना होगा। श्री जायसवाल ने पर्यावरण के संरक्षण-संवर्द्धन का संकल्प लेने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading