कवर्धा विशेष

होली से पहले कबीरधाम पुलिस अलर्ट, बाजारों में सघन चेकिंग और गश्त

कवर्धा। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए कबीरधाम पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन निरीक्षण व चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने कवर्धा शहर के प्रमुख बाजार, मछली बाजार, बस स्टैंड, रेवाबांध तालाब, गांधी मैदान सहित विभिन्न चौक-चौराहों का जायजा लिया। अधिकारियों ने व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की समझाइश दी गई।

चेकिंग के दौरान कुछ दुकानों में चिलम की बिक्री पाए जाने पर दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई और मौके पर सामग्री नष्ट कराई गई। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और विशेष टीम द्वारा वाहन चेकिंग व पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading