कवर्धा विशेष

लगातार बढ़ रही मंहगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी : मंहगाई सरकारी नियंत्रण से बाहर, लोगों का हो रहा जीना दूभर – चोवा राम

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर लगातार बढ़ रही मंहगाई के विरोध में बीते शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय कवर्धा में रैली निकाली और केन्द्र तथा राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली का शुभारंभ शहर कांग्रेस कार्यालय सिग्नल चौक कवर्धा से किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हांथों में झंडा, बैनर पोस्टर लेकर शहर की सड़कों में उतरे और केन्द्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल सहित रोजमर्रा की उपयोगी आवश्यक सामग्रियों की कीमतों में की जा रही मूल्य वृद्धि को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से शहर के बाजार से खरीदी भी की और पेट्रोल पंप पहुंचकर पेट्रोल की खरीदी कर दामों को लेकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कृषि उपज मण्डी कवर्धा के पूर्व उपाध्यक्ष चोवा साहू ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के राज में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल सहित रोजमर्रा की उपयोगी आवश्यक सामग्रियों की कीमतें पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। ऐसे में आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल के दाम बीते कई वर्षो से सौ के पार चल रहे हैं, रसोई गैस सिलैण्डर एक हजार के पार पहुंच चुका है। डीजल के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर खेती किसानी से लेकर रोजमर्रा की उपयोगी आवश्यक सामग्रियों की कीमतों पर पड़ रहा है। लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि केन्द्र की मोदी सरकार इस पर जरा भी ध्यान नहीं दे रही है। श्री साहू ने कहा कि इसी मंहगाई के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिला मुख्यालय कवर्धा में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से होरी राम साहू, नीलकंठ साहू चोवा राम साहू,मोहित महेश्वरी, विजय पांडे,पीतांबर वर्मा, प्रकाश अग्रवाल, रामचरण पटेल, ईश्वर शरण वैष्णव, गोपाल चंद्रवंशी, मणिकांत त्रिपाठी,गंगोत्री योगी सीमा अनंत, नारायणी, लेखा राजपूत,वाल्मीकि वर्मा,सितेश चंद्रवंशी, लोकेश वर्मा, शरद बंगाली, कृष्णा साहू, जालेश्वर यादव, सूरज वर्मा तूकेश्वर साहू आनंद साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe