सक्रिय पत्रकार संघ की बैठक में बोड़ला व पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

कवर्धा। छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ (पंजीयन क्रमांक 5893) के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी के निर्देश पर एवं प्रदेश सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी की उपस्थिति में कबीरधाम जिले में कार्यकारिणी विस्तार को लेकर बोड़ला सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से बोड़ला एवं पंडरिया विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। बोड़ला ब्लॉक से मुकेश अवस्थी को अध्यक्ष तथा पंडरिया ब्लॉक से बहादुर सोनी को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा बोड़ला ब्लॉक कार्यकारिणी में जीवन यादव और अभिषेक वर्मा को उपाध्यक्ष, दुर्गेश गुप्ता को सचिव तथा दीपेश जांगड़े महासचिव, राजेश कश्यप सहसचिव नियुक्त किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रदेश सचिव देवेंद्र चंद्रवंशी, संरक्षक कबीरधाम रूपेश चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष विकास सोनी, उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी सहित बोड़ला विकासखंड के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।



