जन्म उत्सव पर छात्राओं को नेवता भोज, बच्चों को बांटी कॉपी-पेन और पेंसिल

कवर्धा। शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव (को), संकुल माणिकचौरी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत नेवता भोज का आयोजन किया गया। ग्राम के पटेल पुरुषोत्तम चंद्रवंशी ने अपनी नातिन सृजा चंद्रवंशी के जन्म उत्सव के अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था की।

इस दौरान बच्चों को मिठाई, केला, लड्डू, खीर और पूरी के साथ दाल, चावल एवं सब्जी परोसी गई। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल भी वितरित की गई।
संस्था के प्रधान पाठक प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि गांव में पारिवारिक और सामाजिक उत्सवों के अवसर पर ग्रामीणों की ओर से समय-समय पर स्कूल में नेवता भोज का आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों को पौष्टिक भोजन के साथ सामुदायिक सहभागिता का भी अनुभव मिलता है।
कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य अनिल श्रीवास्तव, सीएसी राजकीरण चंद्रवंशी, योगेश चंद्रवंशी, यशवंत चंद्रवंशी, रोशन चंद्रवंशी, ज्ञानेंद्र चंद्रवंशी, ललित कश्यप, ग्राम कोटवार राकेश मानिकपुरी, सुनहर दास, शिक्षक विसर्जन राम साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नंदनी चंद्रवंशी, सहायिका कुमारी बाई, विमला, भगौती बाई सहित ग्रामीण और विद्यालय से जुड़े लोग उपस्थित रहे।



