CHHATTISGARHKABIRDHAM

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान में बनेगा पिंक शौचालय : चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

📍 कवर्धा। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ टॉयलेट की सुविधा देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, पूर्व में निर्मित सुलभ शौचालयों का जीर्णोद्धार कर उनका कायाकल्प किया जाएगा। यह घोषणा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहर निरीक्षण के दौरान की।

पिंक टॉयलेट निर्माण हेतु दो स्थानों का चयन

🛠️ नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह शहर सरकार की एक बड़ी उपलब्धि होगी। महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को ध्यान में रखकर पिंक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

🔹 भारत माता व्यवसायिक परिसर के पास, ट्रैफिक प्लाजा के पीछे 🔹 यातायात थाना, जैन धर्मशाला के बाजू स्थित रिक्त भूखंड

👉 प्राथमिक रूप से इन दो स्थानों का चयन किया गया है। भविष्य में आवश्यकता अनुसार अन्य स्थानों पर भी पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

कैसा रहेगा पिंक टॉयलेट?

🚺 हर महिला हर दिन, स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे—इस लक्ष्य के साथ कवर्धा नगर पालिका पहली बार महिलाओं के लिए हाईटेक पिंक टॉयलेट की सुविधा ला रही है।

✔ महिलाओं से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। ✔ सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन एवं भस्मक सुविधा भी होगी। ✔ सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा।

🔹 यह महिलाओं और बच्चों के लिए स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। इससे महिलाओं की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।

पुराने शौचालयों का भी होगा कायाकल्प

🔍 नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी प्रतिदिन अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ वार्डों का दौरा कर रहे हैं और शहर विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दे रहे हैं।

📌 निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश – ✔ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सुलभ शौचालय के जीर्णोद्धार हेतु प्राक्कलन तैयार करने के आदेश। ✔ सफाई व्यवस्था प्रतिदिन सुनिश्चित करने के निर्देश। ✔ शौचालयों के चारों ओर फेंसिंग, रेलिंग एवं अन्य सुविधाओं का समावेश। ✔ निश्चित शुल्क ही जनता से लिया जाए, अनावश्यक वसूली पर कड़ी निगरानी। ✔ शौचालयों की समस्या पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की हिदायत।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारीगण

🗂️ निरीक्षण के अवसर पर पार्षद रिंकेश वैष्णव, पवन जायसवाल, दुर्गेश अवस्थी, दीपक सिन्हा, सौखी आहिरवार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, उपअभियंता राजेश मिश्रा एवं वीरेंद्र नवघरे उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK