CHHATTISGARHKABIRDHAM

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गन्ना किसानों के अध्ययन दल को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया

जिले के गन्ना उत्पादक किसान गन्ना अनुसंधान सहित गन्ना की तकनीकी खेती से होंगे रूबरू

कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज बुधवार 1 जनवरी को भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना और सरदार पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के कार्यक्षेत्र के किसानों के अध्ययन दल को महाराष्ट्र के लिए भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार यह यात्रा गन्ने की आधुनिक खेती की उन्नत तकनीकों का अध्ययन कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। किसानों की इस यात्रा के रवानगी के दौरान कैलाश चंद्रवंशी, भोरमदेव शक्कर कारखानों के प्रबंधक जीएस शर्मा, सरदार वल्लभ भाई पटेल कारखाना के प्रबंधक उत्तर कौशिक सहित अधिकारी-कर्मचारी, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

अध्ययन दल में दोनों शक्कर कारखानों के कार्यक्षेत्र के शताधिक किसान शामिल हैं, जो 1 जनवरी को कवर्धा से रवाना होकर वसंत दादा पाटिल शुगर इंस्टीट्यूट, पुणे पहुंचेंगे। यहां किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें गन्ने की आधुनिक किस्मों, अधिक उत्पादन और उच्च रिकवरी प्राप्त करने की तकनीकी जानकारियां साझा की जाएंगी। इसके बाद किसान पड़ेगांव गन्ना रिसर्च सेंटर और बारामती कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा करेंगे, जहां उन्हें गन्ने की खेती में अनुसंधान आधारित नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
यात्रा के दौरान किसान पंढरपुर स्थित शक्कर कारखाने का भ्रमण करेंगे और शक्कर उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझेंगे। इसके बाद सतारा में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें गन्ने की खेती से जुड़े व्यावहारिक अनुभवों का आदान-प्रदान होगा। इस अध्ययन यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों को गन्ने की आधुनिक खेती के उन्नत तरीकों से परिचित कराना है, ताकि वे अपनी फसल में अधिक उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित कर सकें। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि जिले में गन्ना उत्पादन को भी नई दिशा मिलेगी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK